कौशाम्बी, अगस्त 5 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। जिले में बुधवार भोर से बारिश शुरू हुई। सुबह नौ बजे तक बारिश हुई। इसके बाद दोपहर तक रिमझिम फुहार भी चली। अचानक मौसम खुशगवार होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। उमस व गर्मी से निजात भी लोगों को मिली है। एसी में रहने वाले लोगों ने बुधवार को पंखा व कूलर का ही इस्तेमाल किया।दोपहर बुधवार की भोर से ही जिले में बारिश शुरू हो गई थी। सुबह नौ बजे तक बारिश हुई। इससे नौकरी-पेशा वाले लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाइक से चलने वाले लोग रेन कोट पहनकर अपने दफ्तर गए। वहीं बसों से सफर करने वाले लोग भी बारिश को लेकर परेशान रहे। सुबह दस बजे तक चौराहा अथवा बाजार में चहल-पहल कम रही। चाय-पान की दुकान में ही लोगों की भीड़ दिखी। स्कूल जाने वाले छात्रों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार को...