Kausambi News: भैंस बांधने के विवाद में मां-बेटे को पीटा
कौशाम्बी, जुलाई 31 -- Kausambi News: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के जलालपुर बोरियो गांव की माधुरी देवी पत्नी पप्पू विश्वकर्मा ने बताया कि भैंस बांधने की बात को लेकर बुधवार को विपक्षी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पुत्र आकाश को भी पीटा। जबकि, आकाश का पहले से ही हाथ टूटा था। इससे उसको गंभीर चोटें आई हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लल्लू विश्वकर्मा, उसके बेटे राहुल एवं रवींद्र के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी आशुतोष सिंह का कहना है कि घायलों का मेडिकल करा दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.