Kausambi News: भूमि विवाद में युवक पर किया हमला, जख्मी
कौशाम्बी, अगस्त 16 -- Kausambi News: महेवाघाट थाना क्षेत्र के बाबा का पूरा मजरा अंदावां निवासी अखिलेश कुमारी ने बताया कि उसने महीने भर पहले गांव के चंद्रभान का खेत खरीदा है। शुक्रवार को पड़ोसी सगे भाई रामबाबू व श्याम बाबू इसमें पिलर खड़ा कर रहे थे। तब पुलिस ने निर्माण बंद करा दिया था। पीड़िता के मुताबिक, शनिवार की सुबह आरोपी श्यामबाबू ने खेत से लौटते वक्त उसके पति मान सिंह की पिटाई कर दी। शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.