कौशाम्बी, अगस्त 21 -- Kausambi News: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में पुरानी रंजिश और भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार दोपहर जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि एक व्यक्ति ने फावड़े से हमला कर दंपति को घायल कर दिया। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। काजीपुर गांव निवासी केलापति पत्नी रामऔतार के अनुसार गांव के एक व्यक्ति से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद और रंजिश चली आ रही है। शुक्रवार दोपहर विपक्षी उनके पति रामऔतार को गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर वह उग्र हो गया और फावड़ा लेकर पहुंच गया। आरोप है कि उसने रामऔतार के सिर पर फावड़े से वार कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। पति को बचाने के लिए पहुंची केलापति ने जब बीच-बचाव करने का ...