कौशाम्बी, अक्टूबर 24 -- Kausambi News: स्थानीय थाना क्षेत्र के बंजर गोंइठा गांव निवासी विजय कुमार चौधरी ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर नौ अक्तूबर की सुबह पड़ोसी अखिलेश गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने पिता मनोज कुमार, मां सुनीता व बहन कविता के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पिता राम आसरे को भी पीटा। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह पिता-पुत्र की जान बचई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...