Kausambi News: भूमि विवाद में चाचा-भतीजे पर प्राणघातक हमला
कौशाम्बी, जुलाई 27 -- Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के उखैया खास मोड़ पर रविवार रात भूमि विवाद के चलते बेरहमी से पिटाई कर चाचा-भतीजे की हत्या का प्रयास किया गया। युवक का पैर टूट गया है। जबकि, उसके चाचा को सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। दोनों मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। मामले की शिकायत पर छह आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। करारी के अशोक नगर मोहल्ला निवासी हरिशंकर चौरसिया ने बताया कि उखैया खास मोड़ पर उनकी जमीन है। अदालत से उनके पक्ष में डिग्री भी हो चुकी है। पूर्व में सक्षम अधिकारी के आदेश पर राजस्व टीम ने भूमि पर विपक्षियों की बनवाई बाउंड्री को ध्वस्त कराई थी। पीड़ित के मुताबिक, रविवार की रात विपक्षी धर्मेंद्र चौरसिया, हरिकृष्ण उर्फ केशन, राकेश उर्फ रमेश, धर्मेंद्र पुत्र हरिकृष्ण, प्रतीक जायसवाल व प्रसून जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.