कौशाम्बी, अगस्त 3 -- Kausambi News: सोमवार को टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान अंतर्गत उप जिलाधिकारी मंझनपुर राजकुमार मौर्य ने ग्राम बजहा खुर्रमपुर में कैम्प आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया गया। कैम्प में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शिकायतकर्ता आदित्य यादव की शिकायत पर भूमि की पैमाइश कराते हुए चिन्हांकन कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...