कौशाम्बी, अगस्त 19 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। पिछले कई दिन से हो रही भारी बारिश से जिला मुख्यालय की सड़कों और मोहल्लों में जगह-जगह जलभराव हो गया है। हालांकि समस्या से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए नगर पालिका परिषद जुटा है लेकिन समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। नगर पालिका परिषद की ओर से वार्ड नंबर दो डॉ. एपीजे. अब्दुल कलाम नगर, कर्बला के पास सड़क पर भारी वर्षा के कारण एकत्रित हुए वर्षा जल की निकासी के लिए तीन सबमर्सिबल पम्प एवं पनचक्कियों के माध्यम से जमा पानी की निकासी कराई जा रही है।अधिशासी अधिकारी मंझनपुर प्रतिभा सिंह ने बताया कि इन पम्पों द्वारा एकत्रित वर्षा जल को हजरतगंज के पास स्थित नाले के माध्यम से जल निकासी की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही वार्ड नंबर 10 अशोक नगर मजरा गौरा डेरा में छंगू गिहार के घर के पास, वार्ड ...