कौशाम्बी, अगस्त 10 -- Kausambi News: नगर पंचायत सिराथू में सोमवार को राष्ट्रभक्ति का जोश देखने को मिला। विकास खंड सिराथू के ब्लॉक कार्यालय से भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को बनाए रखने की अपील की। यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा अभियान को लेकर एसएसबी ने निकाली तिरंगा रैली पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने कहा कि ...