कौशाम्बी, नवम्बर 7 -- Kausambi News: भाजपा के मीडिया प्रभारी के खिलाफ एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम हुआ है। पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष ने ही कोर्ट से आदेश कराकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। मुकदमे की विवेचना सर्किल अफसर करेंगे। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के जलालपुर बोरियो गांव निवासी देवेंद्र कुमार उर्फ राममिलन चौधरी ने बताया कि वह भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हैं। पीड़ित के मुताबिक, छह जुलाई 2026 की दोपहर पार्टी के मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र साहू ने उनको फोन किया। इसके बाद राजनैतिक रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए कहीं भी दिख जाने पर हत्या करने की धमकी दी। कहा कि फेसबुक पर किसी की पोस्ट लाइक किया तो घर में घुसकर पीटा जाएगा। इसे लेकर पीड़ित व उसका पूरा परिवार सहम गया। पीड़ित ने घटना की श...