कौशाम्बी, अक्टूबर 12 -- Kausambi News: गांवों में बुनियादी सुविधाओं की बदहाली और सिंचाई संकट के विरुद्ध भारतीय किसान यूनियन अंबावता ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय की अध्यक्षता में मंझनपुर के डायट मैदान में आयोजित मासिक बैठक में किसानों की समस्याएं प्रमुखता से उठाई गईं। इसके बाद कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए दो सूत्रीय मांगों का ज्ञापन अपर जिलाधिकारी ओम प्रकाश को सौंपते हुए जल्द निस्तारण की मांग की। किसानों ने चायल तहसील के चिल्ला शाहबाजी गांव में कीचड़ और गड्ढों से भरे रास्ते की समस्या उठाई। ग्रामीणों के मुताबिक खराब मार्ग से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को आवागमन में परेशानी होती है। एंबुलेंस, पुलिस वाहन और स्कूली वैन के पहुंचने में भी दिक्कत आती है। वहीं नेवादा ब्लॉक के बड़ा पिपरहाटा गांव में करीब 15...