कौशाम्बी, जुलाई 7 -- Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के सल्लहा गांव की अनीता देवी पुत्री इंदल ने बताया कि खेत जोतने की बात को लेकर सोमवार की सुबह भाई राजेश ने अपनी पत्नी मालती व रमेश ने अपनी बीवी संतोषी के साथ मिलकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर डंडे से पिटाई शुरू कर दी। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर घायल का मेडिकल करा दिया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...