Kausambi News: भाइयों की पिटाई और छिनैती मामले में एफआईआर
कौशाम्बी, सितम्बर 24 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के कयामुद्दीनपुर गांव निवासी शिवराम पटेल ने बताया कि 21 जुलाई की सुबह पड़ोसी सगे भाई बृजेश व दिलीप पटेल उसके खेत की मेड़ काट रहे थे। मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए पिटाई शुरू कर दी।पीड़ित के मुताबिक, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई बलराज पटेल को भी पीटा। उसकी जेब में रहा 1100 रुपया छीन लिया। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। बुधवार को अदालत के आदेश पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.