Kausambi News: भव्य गंगा आरती, दीपदान में उमड़े श्रद्धालु
कौशाम्बी, अगस्त 23 -- Kausambi News: पुत्रदा एकादशी के अवसर पर रविवार शाम कड़ा धाम के कालेश्वर गंगा घाट पर मां गंगा की भव्य आरती, पूजन, हवन और दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंडित राकेश पांडेय, बादल पांडेय समेत तीर्थ पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से मां गंगा की आरती की तथा भगवान विष्णु की आराधना की। इस दौरान घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। आरती के बाद हवन-पूजन कर मां गंगा को प्रसाद अर्पित किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु का स्मरण करते हुए मां गंगा के पावन जल में दीपदान किया। भक्तों ने अपने घर-परिवार की सुख-समृद्धि, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और सुखमय जीवन की कामना की। यह भी पढ़ें- Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी पर इन 4 जगहों पर जरूर जलाएं दीपक, भगवान विष्णु की मिलेगी कृपा! कार्यक्रम के बाद श्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.