कौशाम्बी, अक्टूबर 9 -- Kausambi News: नगर पालिका परिषद भरवारी में रोजाना लगने वाले जाम से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक लंबे समय तक बंद रहने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों और पटरियों के किनारे किए गए अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। शुक्रवार दोपहर नगर पालिका परिषद भरवारी के कर्मचारियों और कोखराज थाना क्षेत्र की भरवारी चौकी पुलिस ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुरानी बाजार, गौरा रोड, करारी रोड, मेहता रोड मार्गों पर कार्रवाई की गई। टीम ने सार्वजनिक रास्तों पर अतिक्रमण करने वाले करीब 16 लोगों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की। नगर पालिका भरवारी ईओ रामसिंह के अनुसार अभियान के दौरान 16 लोगों से कु...