कौशाम्बी, जुलाई 12 -- Kausambi News: प्रदेश की योगी सरकार कार्यकाल समाप्त होने पर ग्राम प्रधानों के बाद जिला पंचायत अध्यक्षों को भी प्रशासक नियुक्त कर चुकी है। अब जनपद के आठों ब्लॉकों में 19 जुलाई को ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल भी पूरा हो रहा है। सूत्रों के अनुसार, इन पदों पर भी प्रशासक नियुक्त किए जाने की संभावना है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसे लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। राजनीतिक माहौल भी गरमाया हुआ है। अनिश्चितता के कारण ब्लॉक प्रमुखों के बीच खुद असमंजस की हालत बन गई है। अधिकांश प्रमुख प्रशासक बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: जिपं. अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने प्रशासक का कार्य संभाला ताकि, उन्हें कार्यकाल के बाद भी कुछ समय मिल सके। वहीं, विपक्षी दलों के संभावि...