Kausambi News: ब्लॉक परिसर के सामुदायिक शौचालय में तीन वर्ष से लटक रहा ताला
कौशाम्बी, जुलाई 18 -- Kausambi News: कौशाम्बी ब्लॉक आने वाले फरियादियों के लिए परिसर में बने सामुदायिक शौचालय में पिछले तीन वर्षों से ताला बंद है। इसके कारण ब्लॉक से संबंधित कार्य कराने के लिए आने वाले फरियादियों, ग्रामीणों एवं कर्मचारियों को शौच के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं और बुजुर्गों को होती है। तीन वर्ष से लटक रहे ताले पर आज तक जिम्मेदारों की नजर नहीं पड़ सकी है। कौशाम्बी ब्लॉक परिसर में सीएचसी समेत समेत कई सरकारी कार्यालय संचालित हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। कार्यालय में काम करने के दौरान लोगों की सुविधा के लिए लाखों रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया था, लेकिन लंबे समय से इसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: दो साल से बंद है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.