कौशाम्बी, अगस्त 11 -- Kausambi News: सावन के पावन माह में सोमवार शाम ग्राम पंचायत बसुहार से सैकड़ों कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। कांवरियों के रवाना होने के दौरान पूरा गांव हर-हर महादेव और बोलबम के जयकारों से गूंज उठा। भक्तिमय माहौल में ग्रामीणों ने कांवरियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाओं के साथ विदा किया। यात्रा से पहले ग्राम प्रधान तीर्थ राज सिंह ने कांवरिया संघ के सदस्यों को अंगवस्त्र व लिफाफा भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी कांवरियों को सुरक्षित एवं सफल यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए बाबा भोलेनाथ से सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। कांवरियों के रवाना होने के दौरान गांव में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। यह भी पढ़ें- Banka News: श्रावणी मेला:तीखी धूप में तपता रहा कांवरिया पथ, आस्था ने नहीं थमने दिए ...