कौशाम्बी, अगस्त 12 -- Kausambi News: महेवाघाट थाना क्षेत्र के सरसवां गांव के बाहर बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों को सड़क किनारे एक बोरा पड़ा दिखाई दिया। बोरे पर खून के निशान थे और आसपास मक्खियां भिनभिना रही थीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे खुलवाया तो स्थिति स्पष्ट हो सकी। बोरे में किसी व्यक्ति का शव होने की आशंका से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। महेवाघाट और पश्चिम शरीरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बोरे को खुलवाकर जांच की तो उसमें किसी व्यक्ति का शव नहीं, बल्कि मृत भैंस का बच्चा मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए मृत पशु को वहां से हटवाने की कार्रवाई की। ग्रामीणों का कहना है कि किसी व्यक्ति ने मृत भैंस के बच्चे को बोरे में भरकर...