कौशाम्बी, नवम्बर 3 -- Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र का बैशकांटी गांव एक बार फिर पुलिस की कार्रवाई को लेकर चर्चा में आया। मंगलवार दोपहर चोरी के एक मामले की जांच में चित्रकूट जिले के कई थानों की पुलिस ने यहां छापेमारी की। पुलिस टीम ने दर्जनभर से अधिक संदिग्धों और हिस्ट्रीशीटरों के घरों की कुंडी खटखटाई। अचानक हुई इस कार्रवाई से गांव में खलबली मच गई। बैशकांटी गांव को संवेदनशील माना जाता है। यहां दर्जनभर से अधिक हिस्ट्रीशीटर हैं। आरोप है कि गांव के कई बदमाश आसपास के जनपदों में चोरी, छिनैती और डकैती जैसी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। मंगलवार को चित्रकूट पुलिस की दबिश के बाद गांव में चर्चा रही कि टीम चार लोगों को पकड़कर अपने साथ ले गई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। इंस्पेक्टर करारी टीएन पांडेय ने बताया कि गांव में मेला चल रहा ...