कौशाम्बी, जुलाई 28 -- Kausambi News: चरवा, हिन्दुस्तान संवाद। जमीन की बिक्री के बाद शेष भुगतान न मिलने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप किसान ने लगाया है। पीड़ित किसान ने मंगलवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बलीपुर टाटा गांव निवासी नरेश कुमार सरोज ने बताया कि उन्होंने अपनी भूमि का सौदा साढ़े चार लाख में किया था। आरोप है कि बैनामे के समय उन्हें केवल तीस हजार रुपये नकद दिए गए, जबकि शेष चार लाख बीस हजार रुपये बाद में देने का आश्वासन दिया गया। किसान का कहना है कि जालसाज ने अपनी पुत्री के नाम जमीन का बैनामा करा लिया, लेकिन तय की गई शेष धनराशि आज तक नहीं दी। आरोप है कि जब भी वह बकाया रकम की मांग करता है तो आरोपी गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देता है। इससे परेशान होकर उसने न्यायालय में बैनामा निरस्तीकरण क...