Kausambi News: बैठक में चिकित्सा व्यवस्था और बेहतर करने पर जोर
कौशाम्बी, अगस्त 4 -- Kausambi News: डीएम डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में मंगलवार को सम्राट उदयन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में उन्होंने चिकित्सा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने परिवार कल्याण कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएचसी/पीएचसी में बायोमेट्रिक के माध्यम से चिकित्सकों की उपस्थिति की समीक्षा के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के सभी सीएचसी/पीएचसी में चिकित्सकों के साथ ही स्टॉफ की उपस्थिति भी बायोमेट्रिक के माध्यम से सुनिश्चित किया जाए। सीएमओ से कहा कि ठीक प्रकार से कार्य न करने वाले/कार्य में शिथिलता बरत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.