Kausambi News: बैजनाथ धाम रवाना हुआ कांवरियों का जत्था
कौशाम्बी, अगस्त 10 -- Kausambi News: महादेव को समर्पित पावन सावन माह के दूसरे सोमवार को दारानगर कस्बा हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। अपरान्ह करीब तीन बजे दारानगर से लगभग तीन सौ कांवरियों का जत्था बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। गेरुआ वस्त्र धारण किए शिवभक्तों ने सबसे पहले पवित्र गंगा नदी व अपने घरों में स्नान किया। इसके बाद घरों में पूजन कर भगवान भोलेनाथ, बाजार स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन किए और माता-पिता व बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर यात्रा शुरू की। बाबा धाम को रावाना हो रहे कांवरियों का जत्था जैसे ही दारानगर चौराहे पहुंचा म्योहरा निवासी व्यापारी हिमांशु केसरवानी ने शिवभक्तों के सम्मान में हलवा और दम आलू का प्रसाद वितरित किया। यह भी पढ़ें- शीतला मंदिर कांवरिया संघ का जत्था बैजनाथ धाम के लिए रवाना स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.