कौशाम्बी, अक्टूबर 19 -- Kausambi News: एयरपोर्ट थाने के भगवतपुर गांव में रविवार रात बेसहारा मवेशी से बाइक टकराने पर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भगवतपुर गांव निवासी नत्थू लाल सरोज मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते हैं। उनका 19 वर्षीय बेटा इंद्रेश कुमार भी मजदूरी करके पिता का हाथ बंटाता था। रविवार को इंद्रेश किसी काम से बाइक लेकर कादिलपुर बाजार गया था। काम निपटाने के बाद वह घर लौट रहा था। रात में रेलवे अंडरपास के पास सड़क पार करते समय अचानक सामने आए बेसहारा मवेशी से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में इंद्रेश गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन उसे सरद...