कौशाम्बी, अक्टूबर 18 -- Kausambi News: विकास खंड कौशाम्बी अंतर्गत म्योहर गांव स्थित केशव देवी इंटर कॉलेज में बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ अभियान के तहत मिशन शक्ति फेज-6 अभियान अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्रामीणों को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए बेटियों को शिक्षित करने और उन्हें आगे बढ़ने के समान अवसर प्रदान करने की अपील की। जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा संबंधी उपायों तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस से संपर्क करने के तरीकों के बारे में बताया गया। करारी थाना प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि बेटियां समाज की महत्वपूर्ण धरोहर हैं। उनकी शिक्षा, सुरक्षा और आत्मन...