कौशाम्बी, जुलाई 30 -- Kausambi News: बेटी की विदाई कराने संदीपन घाट के कुरई गांव गए पिता-पुत्र की हत्या का प्रयास किया गया। गंभीर अवस्था में दोनों को एसआरएन प्रयागराज में भर्ती कराया गया है। मामले की शिकायत पर हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कोखराज थाना क्षेत्र के राला बजहा गांव की कुसुमा देवी पत्नी राम शरण ने बताया कि उनकी बेटी अनीषा की शादी कुरई निवासी राम सिंह के साथ हुई है। 28 जुलाई को ननद चऊरी की मौत हो गई थी। बुआ की मौत की खबर अनीषा को मिली तो उसने अंतिम संस्कार में शामिल होने की इच्छा जाहिर की। पीड़िता के मुताबिक, उसके पति व बेटा महेश अनीषा को बुलाने उसकी ससुराल गए थे। वहां दामाद राम सिंह ने बेटी अनीषा को भेजने से मना करने के साथ ही गाली-गलौज शुरू कर दिया। विरोध करने पर अप...