Kausambi News: बेकाबू कार ने मौसेरे भाइयों को रौंदा, मौत
कौशाम्बी, अक्टूबर 7 -- Kausambi News: सैनी के अथसराय ओवरब्रिज के पास डीसीएम खड़ी कर उसकी गड़बड़ी ठीक कर रहे क्लीनर-ड्राइवर को कार ने टक्कर मार दी। इससे दोनों की मौत हो गई। दोनों रिश्ते में मौसेरे भाई थे। उधर, मौका पाकर कार सवार गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकले। सैनी थाना क्षेत्र के अथसराय गांव का 30 वर्षीय रोहित पुत्र अमृत लाल डीसीएम चालक था। उसकी मौसी का बेटा 25 वर्षीय प्रदीप पुत्र रामेश्वर निवासी नौढ़िया थाना कोखराज परिचालक था। बुधवार की रात दोनों डीसीएम में कानपुर से सेब लादकर प्रयागराज जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर अथसराय ओवरब्रिज के पास वह सड़क किनारे डीसीएम खड़ी कर उसका एयर फिल्टर ठीक करने लगे। इसी दौरान तेज रफ्तार बलेनो कार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार सवार वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.