कौशाम्बी, अगस्त 20 -- Kausambi News: पिपरी थाने के नईम मियां का पूरा गांव के समीप गुरुवार शाम बेकाबू कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चायल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। जानकारी मिलने के बाद घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। पुलिस चौकी चायल क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी किरित कुमार पुत्र गंजा अपने साथी राहुल के साथ बाइक से चायल बाजार सामान खरीदने जा रहे थे। जैसे ही वे नईम मियां का पूरा गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रही बेकाबू कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि किरित कुमार बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास...