कौशाम्बी, अक्टूबर 23 -- Kausambi News: स्नातक विधायक के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। 12 केंद्रों में वोटिंग के लिए 22 बूथ बनाए गए थे। नेवादा ब्लॉक के बूथ में मतदान के दौरान दोपहर को हंगामा हो गया। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य बूथ पर पहुंचे तो अंदर सपा की गाड़ियां खड़ी मिलीं। इस पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने वहां मौजूद दरोगा पर बिगड़ते हुए उसे सपा एजेंट बताया। वहीं सपा के जिला उपाध्यक्ष ने भाजपा जिलाध्यक्ष पर अभद्रता करने व बूथ लूटने के प्रयास का आरोप लगाया। एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। राजनीतिक दलों ने बूथों के बाहर दो सौ मीटर की दूरी पर अपना बस्ता लगा रखा था। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर : फर्जी वोट के आरोप, मंत्री कपिल देव और सपा जिलाध्यक्ष आमने-सामने सपा व भाजपा के बस्ते पर ही मतदाता व समर्थकों की भीड़ दिख रही थी।...