Kausambi News: बुखार के साथ तेजी गिर रही प्लेटलट्स, अस्पताल में बढ़े मरीज
कौशाम्बी, अगस्त 10 -- Kausambi News: मौसम में लगातार हो रहे बदलाव और खेतों में बढ़ते काम का असर लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। स्थानीय पीएचसी की ओपीडी में इन दिनों मरीजों की संख्या बढ़ी है। रोजाना 70 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, इनमें 15 से 20 मरीज बुखार से पीड़ित मिल रहे हैं। वहीं आठ से 10 मरीजों में प्लेटलेट्स कम पाई जा रही हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंझनपुर में मौजूद एमओआईसी डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि मौसम परिवर्तन के साथ खेतों में काम भी तेजी से चल रहा है। अधिक धूप, बारिश और लगातार मेहनत के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। यह भी पढ़ें- मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बढ़ी मरीजों की भीड़ लंबे समय तक बुखार रहने पर कुछ मरीजों में प्लेटलेट्स कम होने की समस्या सामने आ रही है। उन्होंने किसानों को सावधानी बरतने की सलाह देते हुए बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.