कौशाम्बी, जुलाई 14 -- Kausambi News: चरवा थाना क्षेत्र के कठरा गांव निवासी युवक ने बीसी संचालक पर लाखों रुपये हड़पने और पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मंगलवार को मामले की तहरीर थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है। कठरा गांव निवासी शिवचरन सरोज ने बताया कि वर्ष 2023 से 2025 के बीच उसने अपनी मेहनत की कमाई बीसी में जमा की थी। आरोप है कि बीसी संचालक कुल 1,95,150 रुपये जमा कराए। इसमें कुछ धनराशि गूगल पे के माध्यम से और शेष नकद दी गई। बीसी का संचालन बंद होने पर जब उसने अपना पैसा वापस मांगा तो आरोपी ने दो चेक दिए, लेकिन एक चेक में नाम अधूरा होने और दूसरे में राशि शब्दों व अंकों में अलग-अलग दर्ज होने के कारण दोनों चेक बैंक से वापस हो गए। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा। अब रुपये मांग...