कौशाम्बी, जुलाई 10 -- Kausambi News: विकास खंड सिराथू के जलालपुर टेंगाई गांव स्थित पंचायत भवन में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन खंड विकास अधिकारी अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में किया गया। चौपाल में गांव की समस्या, गांव में समाधान अभियान के तहत ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके समयबद्ध निस्तारण का आश्वासन दिया गया। चौपाल के दौरान बीडीओ ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता के साथ सुनने के बाद अधीनस्थों को समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए। ग्रामीण को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, स्वयं सहायता समूह गठन, फैमिली आईडी सहित अन्य योजनाओं के लाभ और पात्रता के बारे में विस्तार से बताया। यह भी पढ़...