Kausambi News: बीडीओ ने ब्लॉक क्षेत्र की गोशालाओं का किया औचक निरीक्षण
कौशाम्बी, अगस्त 25 -- Kausambi News: विकास खंड कड़ा के बीडीओ दिनेश चंद्र ने मंगलवार को क्षेत्र की गिरधरपुर गढ़ी, सिपाह और केशारी स्थित गोशालाओं का औचक निरीक्षण किया। बीडीओ के अचानक पहुंचने से कर्मचारियों में हलचल रही। उन्होंने गोशालाओं में गोवंशों की संख्या, चारा-पानी, साफ-सफाई, रखरखाव और उपचार समेत अन्य व्यवस्थाओं की बारीकी से पड़ताल की। बीडीओ ने संबंधित जिम्मेदारों को व्यवस्थाओं में लगातार सुधार बनाए रखने के निर्देश दिए। कहा कि गोवंशों के लिए पर्याप्त मात्रा में हरा चारा, भूसा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध रहना चाहिए। नियमित साफ-सफाई कराने के साथ बीमार गोवंशों का समय पर उपचार सुनिश्चित किया जाए। चेतावनी दी कि गोशालाओं में किसी भी प्रकार की कमी, गंदगी, हरे चारे-भूसे की कमी या बीमार गोवंशों का समय पर उपचार न कराने जैसी लापरवाही सामने आने पर संबं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.