Kausambi News: बीच सड़क लगे ट्रांसफॉर्मर से हादसे का अंदेशा
कौशाम्बी, जुलाई 21 -- Kausambi News: मंझनपुर तहसील क्षेत्र के जमदुआ गांव में सड़क के बीच में खंभों पर रखा विद्युत ट्रांसफॉर्मर ग्रामीणों व राहगीरों के लिए खतरे का कारण बना हुआ है। ग्रामीणों ने उपकेंद्र के जेई से कई बार ट्रांसफॉर्मर हटाए जाने की मांग किया पर आज तक सुनवाई हो सकी है। ऐसे में संभावित हादसे को लेकर ग्रामीणों में खासी नाराजगी देखने को मिल रही है। विद्युत उपकेंद्र करारी से जुड़े गांव जमदुआ के पूर्वी मोहल्ले में बाग की ओर जाने वाले मार्ग पर लगा यह ट्रांसफॉर्मर राहगीरों, स्कूली बच्चों, किसानों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए कभी भी बड़े हादसे की वजह बन सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस मार्ग पर ट्रांसफॉर्मर स्थापित है, वहां दिनभर लोगों का आवागमन रहता है। सड़क के बीच में खड़े खंभों के कारण वाहन चालकों को परेशानी होती है, जबकि बरसा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.