कौशाम्बी, अक्टूबर 16 -- Kausambi News: सदर ब्लॉक क्षेत्र के आगियौना गांव में निर्माणाधीन सामुदायिक आंगनबाड़ी केंद्र की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। करीब 31 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस केंद्र में उद्घाटन से पहले ही जगह-जगह दरारें दिखाई देने का आरोप लगाया गया है। इसे लेकर ग्राम प्रधान ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है। ग्राम प्रधान संदीप चौधरी ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी करते हुए घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। उनका कहना है कि अभी भवन का उद्घाटन भी नहीं हुआ है और निर्माण में खामियां सामने आने लगी हैं। ऐसे में निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठना लाजिमी है। उन्होंने कहा कि मामले की शिकायत जल्द ही जिलाधिकारी से की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट क...