Kausambi News: बिजली चोरी के खिलाफ चला चेकिंग अभियान, छह के खिलाफ एफआईआर
कौशाम्बी, सितम्बर 29 -- Kausambi News: विद्युत विभाग की ओर से बिजली चोरी और बकाया वसूली को लेकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मूरतगंज उपकेंद्र अंतर्गत सकाढ़ा गांव में सोमवार को विद्युत विभाग की टीम ने घरों पर लगे बिजली कनेक्शनों की जांच की। अभियान के दौरान बिजली चोरी करते पाए गए छह लोगों के खिलाफ चोरी की एफआईआर दर्ज कराई गई। चेकिंग अभियान के दौरान कुछ उपभोक्ता बिजली का अवैध रूप से इस्तेमाल करते पाए गए। इसके बाद विभागीय टीम ने पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचकर विद्युत कनेक्शनों की जांच की। जांच के दौरान बिजली चोरी के मामले सामने आने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा एक लाख रुपये से अधिक बिजली बिल का बकाया रखने वाले 12 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट दिए गए। विभाग ने बकायेदारों से जल्द बिल जमा करने की अपील ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.