Kausambi News: बिजली के झालरों व फूलों से सजेगा देवी मंदिर
कौशाम्बी, नवम्बर 7 -- Kausambi News: प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर रविवार शाम शक्तिपीठ कड़ा धाम स्थित मां शीतला देवी का मंदिर भव्य रूप से सजाया जाएगा। मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष आत्मप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं पुरोहितों द्वारा मंदिर की विशेष साफ-सफाई और पवित्र जल से धुलाई कराने के बाद आकर्षक सजावट शुरू कर दी गई है। प्रकाश पर्व दीपावली के मौके पर मां शीतल के गर्भ गृह एवं मंदिर परिसर को प्रयागराज से मंगाए गए गेंदे के फूलों की रंग-बिरंगी मालाओं और एक से बढ़कर एक आकर्षक विद्युत झालरों से सजाया जाएगा। पुरोहित द्वारा मां शीतला का कमल, रजनीगंधा एवं तुलसी की मालाओं से भव्य शृंगार किया जाएगा। इसके साथ ही माता को सुंदर साड़ियों और सोलह शृंगार से अलंकृत कर दिव्य स्वरूप प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.