कौशाम्बी, जुलाई 3 -- Kausambi News: संदीपनघाट क्षेत्र के सैंता गांव निवासी नाजरीन बेगम पत्नी अब्दुल नईम ने बताया कि उनके घर की ओर जाने वाला रास्ता इस्तेखार के मकान के पास से होकर गुजरता है। आरोप है कि रास्ते पर जुनैद अहमद और गुफरान अहमद ने बालू गिरवा रखी है। इसकी वजह से रास्ता अवरुद्ध है। पीड़िता के मुताबिक बुधवार को उसने आरोपितों से बालू हटाने को लेकर कहा तो उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई की। शिकायत पर पुलिस ने जुनैद अहमद, गुफरान अहमद, मोहम्मद फैज और तीन अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी इंद्रदेव का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल करा दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...