कौशाम्बी, जुलाई 20 -- Kausambi News: सिराथू तहसील का कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत उप जिलाधिकारी प्रमेश श्रीवास्तव ने सोमवार को सिराथू तहसील में अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर परिचय प्राप्त किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने उप जिलाधिकारी व तहसीलदार संजय दुबे का स्वागत व सम्मान किया। बैठक में एसडीएम ने कहा कि बार और बेंच के बेहतर तालमेल व आपसी सामंजस्य से ही वादकारियों और आम जनता को त्वरित एवं सुलभ न्याय मिल सकता है। उन्होंने अधिवक्ताओं से न्यायिक कार्यों में सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि प्रशासन और अधिवक्ता मिलकर जनता के हित में बेहतर कार्य करेंगे। तहसीलदार संजय कुमार दूबे ने कहा कि न्यायिक कार्यों के प्रभावी संचालन और आमजन की भलाई के लिए बार और बेंच को एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए समन्वय के साथ कार्य करना चाहिए। यह भी पढ़ें- Gaurig...