कौशाम्बी, जुलाई 26 -- Kausambi News: बारिश शुरू होते ही कड़ा ब्लॉक के पथरावा गांव में मुख्य मार्गों और गलियों की स्थिति बदतर हो गई है। गांव की सड़कों पर जगह-जगह गड्ढों में बारिश का गंदा पानी भर गया है, जिससे कीचड़युक्त रास्तों पर लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रदेश सरकार एक ओर जहां संचारी रोग नियंत्रण अभियान चला रही है, वहीं गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। मुख्य मार्गों और गलियों में जलभराव तथा बदबूदार पानी जमा होने से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- Mohoba News: आम रास्ता कीचड़ से सराबोर लोग हो रहे परेशान ग्रामीणों का कहना है कि कई बार ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस का...