कौशाम्बी, अगस्त 17 -- Kausambi News: गनपा गुलमीपुर हटवारा गांव में सोमवार की भोर हुई बारिश के दौरान खपरैल मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। मकान के अंदर करीब नौ माह की गर्भवती भैंस बंधी थी जिसकी मलवे में दबने से मौत हो गई। घटना के बाद से पीड़ित पशु स्वामी प्रेमचंद यादव का हाल बेहाल है। उन्होंने बताया कि जल निकासी न होने से बारिश का पानी मकान के आसपास जमा हो गया था। इससे दीवार कमजोर होकर गिर गई। पीड़ित ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: बारिश से कच्चे मकान की दीवार ढही

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...