कौशाम्बी, अगस्त 20 -- Kausambi News: सरसवां ब्लॉक के अमीना गांव में गुरुवार भोर तेज बारिश के बीच एक कच्चे मकान का आधा हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। गनीमत रही कि गृहस्वामी व परिवार के अन्य सदस्य दूसरे हिस्से में सो रहे थे, वरना बड़ा हादसा हो जाता। घटना के बाद मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने मलबा हटाकर गृहस्थी का सामान किसी तरह बाहर निकाला। अमीना गांव निवासी अशोक कुमार पुत्र सुरजबली का कच्चा मकान है। गुरुवार भोर गृहस्वामी का परिवार मकान के दूसरे हिस्से में सो रहा था, जबकि वह स्वयं घर के बाहर छप्पर के नीचे थे। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर स्थिति संभाली। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बरसात से गिरा घर, बाल बाल बचे लोग मकान के मलबे में गृहस्थी का काफी सामान दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि मकान का जो ...