कौशाम्बी, अगस्त 19 -- Kausambi News: कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। एयरपोर्ट थाने के अकबरपुर मिर्जापुर गांव में मंगलवार रात तेज बारिश के दौरान कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय घर में मौजूद किशोरी मलबे में दब गई। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर किशोरी को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।अकबरपुर मिर्जापुर गांव की मोनी घर में चाय बनाकर परिवार की आजीविका चलाने में मदद करती है। मंगलवार रात बारिश की सीलन से घर की कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। यह भी पढ़ें- Gangapar News: कच्ची दीवार गिरने से वृद्धा की मौत हादसे में मोनी पुत्री राजेश मलबे में दब गई। चीख पुकार सुनकर मौके पर जुटे लोगों न...