कौशाम्बी, सितम्बर 3 -- Kausambi News: लगातार हो रही बारिश से सिराथू तहसील के गुलामीपुर हटवारा गांव में मजदूर नारायण प्रजापति का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार का कोई सदस्य मकान के अंदर नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। नारायण मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह पक्का मकान नहीं बनवा सके थे। मकान गिरने से परिवार के सामने रहने और गृहस्थी का सामान सुरक्षित रखने का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सर्वे कराकर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और पात्रता के आधार पर आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: लगातार बारिश से कच्चा मकान भरभराकर गिरा, बाल-बाल बचा परिवार यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: बारिश में कच्चे मकान की छत भरभराकर गिरी यह...