कौशाम्बी, जुलाई 10 -- Kausambi News: कड़ा विकास खंड के कन्नूपर डोरमा गांव में हुई बारिश के बाद विकास कार्यों की हकीकत सामने आ गई। बारिस से चोंक और जर्जर नालियों के कारण गांव की सड़कों पर बदबूदार पानी का जलभराव हो गया है। कई स्थानों पर हैंडपंप भी पानी में डूब गए हैं, जिससे ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के चलते लोगों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: बारिश होने पर सड़क पर बहता है नाली का गंदा पानीजलभराव की समस्या सिराथू तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को जोरदार बारिश हुई। इसके चलते गांवों में जलभराव की समस्या उत्पन्न होने लगी। सबसे खराब स्थिति कन्नूपर डोरमा गांव में देखने को मिली। ग्रामीणों का आरोप है कि नालियों की सफाई और मरम्मत को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों और ग्राम पंचायत से शिकायत की गई,...