कौशाम्बी, अगस्त 29 -- Kausambi News: रुक-रुक कर हो रही बारिश भी चायल के ऐतिहासिक दो दिवसीय कजरी मेले के उत्साह को फीका नहीं कर सकी। शनिवार शाम मौसम साफ होते ही मेले में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चों ने खिलौनों की खरीदारी की तो महिलाओं और युवतियों ने श्रृंगार व गृहस्थी के सामान खरीदे। वहीं लोगों ने विभिन्न व्यंजनों का स्वाद चखा और झूलों का भरपूर आनंद लिया। रक्षाबंधन के दूसरे दिन लगने वाला चायल का ऐतिहासिक कजरी मेला शनिवार सुबह से ही गुलजार होने लगा था। दुकानदारों और कारोबारियों ने अपनी दुकानें सजानी शुरू कर दी थीं। दोपहर करीब एक बजे हुई तेज बारिश से कुछ देर के लिए मेले की रौनक प्रभावित हुई और कई दुकानदार सामान समेटने लगे। यह भी पढ़ें- Kausambi News: कजरी मेले की सुरक्षा व्यवस्था परखी, दिए निर्देश हालांकि बारिश थमने के बाद शाम तक पूर...