कौशाम्बी, सितम्बर 26 -- Kausambi News: अजुहा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत अजुहा वार्ड एक में रिमझिम बारिश के बीच शुक्रवार रात एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे के समय परिवार के पांच सदस्य मकान के अंदर बैठकर खाना खा रहे थे। मकान गिरने से महेश कुमार पुत्र स्वर्गीय राजकुमार को चोटें आईं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए। अचानक मकान गिरने से परिवार में अफरातफरी मच गई।वार्ड एक निवासी महेश कुमार अपने परिवार के साथ इसी कच्चे मकान में रहकर गुजर-बसर कर रहे थे। शुक्रवार रात करीब आठ बजे परिवार के लोग खाना खा रहे थे। इसी दौरान बारिश के चलते मकान की हालत और कमजोर हो गई और देखते ही देखते उसका एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। यह भी पढ़ें- Munger News: बारिश में गिरा घर, बाल-बाल बचे लोग मलबे की चपेट में आने से महेश कुमार घायल हो गए। परिजनों और आसप...