Kausambi News: बारिश की बेरुखी से धान की रोपाई प्रभावित, किसान परेशान
कौशाम्बी, जुलाई 16 -- Kausambi News: सिराथू तहसील क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में इन दिनों बारिश नहीं होने से धान की रोपाई का कार्य प्रभावित हो गया है। खेतों में पर्याप्त नमी न होने से किसान सिंचाई के लिए निजी सबमर्सिबल और सरकारी नलकूपों पर निर्भर हैं, लेकिन लगातार बिजली कटौती ने परेशानी को और भी बढ़ा रखा है। किसानों का कहना है कि तीन इंच के निजी बोर से सिंचाई के लिए करीब 100 रुपये प्रति घंटा और चार इंच के बोर से 150 रुपये प्रति घंटा तक भुगतान करना पड़ रहा है। इसके बावजूद खेतों की संख्या अधिक होने से सबमर्सिबल संचालक दो से तीन दिन पहले बुकिंग लेने के बाद ही सिंचाई कर पा रहे हैं। 24 घंटे चलने वाले समरसेबल भी सभी खेतों तक समय पर पानी नहीं पहुंचा पा रहे हैं। वहीं, क्षेत्र में गिने चुने जगहों पर सरकारी नलकूप है वो भी लगातर विद्युत कटौती के चलते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.