कौशाम्बी, अक्टूबर 29 -- Kausambi News: सड़क दुर्घटना में हुई बाबा-नाती की मौत से खफा परिजनों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। परिवार वालों और ग्रामीणों ने बैरागीपुर गांव जाने वाली सड़क पर शव रखकर चक्काजाम किया। हालांकि, लिंक रूट जाम होने के कारण यातायात व्यवस्था पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ा। करीब घंटे भर बाद मंझनपुर नगर पालिका अध्यक्ष ने आर्थिक मदद देकर मामला शांत कराया। तब जाकर मृतकों के शव का अंतिम संस्कार किया गया। महेवाघाट थाना क्षेत्र के बैरागीपुर गांव की कुशमा देवी का पति राजेश जिला कारागार में निरुद्ध है। मंगलवार को वह परिवार के साथ पति से मिलने गई थी। लौटते वक्त टेवां बाजार में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिराहे के पास ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक चालक बिंदेश्वरी प्रजापति (30) पुत्र रामराज निवासी गौसपुर ट...