कौशाम्बी, सितम्बर 5 -- Kausambi News: सरसवां खंड के महेवाघाट, भवनसुरी, बडहरी, पभोषा समेत आधा दर्जन गांवों में शनिवार को बाढ़ की संभावना पर चिकित्सकीय कैंप लगाए गए। इस दौरान ग्रामीणों को बाढ़ के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी देते हुए दवाओं का वितरण किया गया। बाढ़ संभावित तराई क्षेत्र के गांव में पीएचसी सरसवां प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रसून जायसवाल के निर्देशानुसार कैंप लगाकर गांव में पानी साफ करने के लिए क्लोरीन टैबलेट, बुखार, जुखाम, चर्म रोग, पेट दर्द आदि दवाओं का वितरण किया गया। इतना ही नहीं गांव के लोगों को सलाह दी गई कि बारिश के जलभराव के दौरान होने वाले संक्रमण के प्रति जागरूक कैसे सुरक्षित रहें, इस बाबत जागरूक भी किया गया। कैंप में डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. शरीक एवं डॉ. मनोज कुमार ने तराई क्षेत्र में होने वाले संक्रमण से...